---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

कपाली में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
कपाली में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावाँ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी अभियान के तहत 10 जून 2026 की देर रात खनन विभाग एवं कपाली ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने पुडिसिली चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।

यह भी पढे : राष्ट्रीय सम्मान से चमका सरायकेला, छऊ कलाकारों के अभिनंदन समारोह में उमड़ा गौरव

जांच के दौरान टीम ने बालू लदे एक टेलर वाहन (JH01FQ5184) को रोककर उसके परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों द्वारा मांगे गए वैध परिवहन कागजात चालक प्रस्तुत नहीं कर सका। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में वाहन को नियमानुसार जब्त कर लिया गया।

प्रशासन ने बताया कि जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से कपाली ओपी परिसर में रखा गया है तथा मामले में सक्षम प्राधिकार के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, सरकारी राजस्व की सुरक्षा और अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामलों में त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट