---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

ऑटो किराया 5 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव, प्रशासन की मुहर का इंतजार

By Riya Kumari

Published :

Follow
ऑटो किराया 5 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव, प्रशासन की मुहर का इंतजार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी, वाहनों के रखरखाव का बढ़ता खर्च और महंगाई के दबाव का हवाला देते हुए शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक-संचालक संघ ने विभिन्न रूट पर ऑटो किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। संघ ने इस संबंध में उपायुक्त को नई किराया सूची सौंपते हुए स्वीकृति देने की मांग की है। प्रस्ताव के अनुसार, नया किराया 12 जून 2026 से लागू करने का अनुरोध किया गया है। इसमें न्यूनतम किराया पांच रुपये बढ़ाने का अनुरोध है।

यह भी पढे : पारिवारिक विवाद से परेशान बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, युवक की बहादुरी से बची जान

अगर प्रस्ताव पर प्रशासन की मुहर लग गई तो जमशेदपुर में रोज लाखों यात्रियों की जेब ढीली होगी। संघ के महासचिव श्याम किंकर झा ने बताया कि एक माह के दौरान डीजल और सीएनजी की कीमतों में करीब नौ रुपये तक की वृद्धि हुई है। इसके अलावा वाहन मरम्मत, टायर, बैटरी, स्पेयर पार्ट्स और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। ऐसी स्थिति में पुराने किराये पर ऑटो संचालन करना कठिन हो गया है। उनका कहना है कि वर्ष 2021 के बाद पहली बार किराया संशोधन का प्रस्ताव लाया गया है।

पांच साल से नहीं बढ़ा है किरायाः

ऑटो चालकों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में महंगाई लगातार बढ़ती रही, लेकिन किराये में कोई संशोधन नहीं किया गया। कोरोना काल के बाद ईंधन की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हुआ, जबकि ऑटो चालकों की आय लगभग स्थिर रही। इससे कई चालक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। संघ का कहना है कि बढ़े हुए खर्च को देखते हुए किराया संशोधन आवश्यक हो गया है।

लंबी दूरी वाले रूट पर ज्यादा बढ़ सकता है किराया

नई प्रस्तावित किराया सूची के अनुसार, अधिकांश छोटे और मध्यम दूरी वाले रूट पर पांच रुपये की वृद्धि की गई है, जहां अबतक 10 रुपये किराया लिया जाता था, वहां 15 रुपये और जहां 15 रुपये किराया है, वहां 20 रुपये प्रस्तावित किया गया है। लंबी दूरी वाले रूट पर भी किराया 20 से 25, 25 से 30 और उससे अधिक दूरी पर पांच-पांच रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।

मानगो और सोनारी जाने वाले यात्रियों पर असर

साकची से मानगो चौक, मानगो ब्रिज, सोनारी एयरपोर्ट, आजादबस्ती, बर्मामाइंस, गोलमुरी टेंपो स्टैंड और भालूबासा-एग्रिको-सिदगोड़ा जाने वाले यात्रियों को अब 10 की जगह 15 रुपये देने होंगे। साकची से कदमा बाजार, शास्त्र र, कागलनगर, नीलडीह, लेबर ब्यूर एनएमएल, बारीडीह बस स्टैंड व कॉलेज बिष्टूपुर तक का किराया बढ़ाकर 20 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है।

रेलवे स्टेशन और जेम्को का भाड़ा भी बढ़ेगा

शहर के सबसे व्यस्त रूट में शामिल साकची जुगसलाई, साकची-आदित्यपुर, साकची-टेल्को और साकची-कपाली मार्ग पर भी यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। संघ की सूची में साकची से जेम्को का किराया 25 से बढ़ाकर 30 रुपये करने का प्रस्ताव है। स्टेशन जाने वाले यात्रियों को 30 रुपये की जगह 35 रुपये देने पड़ सकते हैं।

  • साकची से जुगसलाई      20 से 25 रुपये
  • साकची से आदित्यपुर पुल     20 से 25 रुपये
  • साकची से टेल्को प्लाजा      20 से 25 रुपये
  • साकचीसे कपाली टीओपी    20 से 25 रुपये
  • साकची से पारडीह चौक      20 से 25 रुपये
  • साकची से गम्हरिया लाल बिल्डिंग     35 से 40 रुपये
  • साकची से कांड्रा                     55 से 60 रुपये

(कांड्रा रूट सबसे लंबी दूरी वाले मार्गों में शामिल है।)

 डीजल, सीएनजी और वाहन रखरखाव की लागत लगातार बढ़ ९०० है। वर्तमान किराये पर ऑटो संचालन करना कठिन हो गया है। इसी कारण किराया संशोधन का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया है।

  • – श्याम किंकर झा, महासचिव, शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक-संचालक संघ
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट