सोशल संवाद / डेस्क : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में वैज्ञानिक के कुल 33 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रिक्रिया के में साइंटिस्ट-सी, साइंटिस्ट-डी और साइंटिस्ट-इ पद शामिल हैं.

यह भी पढे : NCL को 906 अप्रेंटिस चाहिए
आप कर सकते हैं आवेदन
संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम (मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) या साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री आदि) में प्रथम श्रेणी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवारों के पास वैध गेट स्कोर होना आवश्यक पास होकाराधिनायके कार्यानुभव होना चाहिए. प्रत्येक पद के अनुसार निर्धारित योग्यता व कार्यानुभव का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
आयु सीमा
- साइंटिस्ट-सी के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, साइंटिस्ट डी एवं साइंटिस्ट-इ के लिए 45 वर्ष है.
वेतनमान
साइंटिस्ट-सी पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के अंतर्गत 67,700 रुपये प्रति माह का मूल वेतन प्राप्त होगा. साइंटिस्ट-डी पद का मूल वेतन 78,800 रुपये प्रतिमाह और साइंटिस्ट-इ पद के लिए 1,23,100 रुपये प्रतिमाह का मूल वेतन मिलेगा.
- आरएसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- अंतिम तिथि: 19 जून, 2026 को शाम 4 बजे से पहले.
- विवरण देखें : https://rac.gov.in/download/advt_157.pdf









