रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Ramgarh Road Accident PM Narendra Modi

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। शनिवार देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़े : NH-33 पर रफ्तार का कहर! कंटेनर की टक्कर से 12 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sunrise Enclave

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामगढ़ हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहे थे। इसी दौरान शनिवार रात करीब 2 बजे रामगढ़ जिले के पैंकी इलाके में NH-33 पर स्कॉर्पियो की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुषों की मौत

रामगढ़ पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में कुल 13 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। हादसे में बचा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

आधार कार्ड से हुई मृतकों की पहचान

रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी मृतक बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। घटनास्थल से मिले आधार कार्ड की मदद से कुछ मृतकों की पहचान की गई है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक दुर्घटना ने झारखंड और बिहार दोनों राज्यों में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट