---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 155 पैरामेडिकल ट्रेनी की दरकार

By Riya Kumari

Published :

Follow
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 155 पैरामेडिकल ट्रेनी की दरकार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 155 पैरामेडिकल ट्रेनी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बोर्ड/संस्थानों/ विश्वविद्यालयों से डिग्री, डिप्लोमा पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है।

यह भी पढे : SBI को 7150 अप्रेंटिस चाहिए

योग्यता : संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा हो। संबंधित राज्य में पंजीकरण होना आवश्यक है।

वेतनमान : 12,700 रुपये।

आयु सीमा

  • न्यूनतम 18 और अधिकतम 26 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जून 2026 को आधार होगी।
  • अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एसटी / एससी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  • शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

  • नॉर्दन कोलफील्ड्स की वेबसाइट (nclcil.in) पर जाएं। Careers सेक्शन में Apprenticeship Training पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • अब Apprentice Notification 2026-2027 – English के आगे Click here पर क्लिक करें।
  • विज्ञापन खुलेगा, इसे पढ़कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---