---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

प्रोजेक्ट मिलाप की एक और सफलता: लापता महिला सकुशल बरामद, परिजनों से कराया गया पुनर्मिलन

By Riya Kumari

Published :

Follow
प्रोजेक्ट मिलाप की एक और सफलता: लापता महिला सकुशल बरामद, परिजनों से कराया गया पुनर्मिलन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला-खरसावाँ: जिला पुलिस की महत्वाकांक्षी पहल ‘प्रोजेक्ट मिलाप’ के तहत लापता व्यक्तियों की खोज और उनके सुरक्षित पुनर्मिलन का अभियान लगातार सफल साबित हो रहा है। इसी कड़ी में तिरुलडीह थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढे : राम मंदिर दान गबन मामला: युवक के घर से 10 लाख रुपये बरामद, जांच के लिए SIT गठित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरुलडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला घरेलू विवाद के बाद बिना किसी को बताए घर छोड़कर चली गई थीं। महिला के अचानक लापता हो जाने से परिवार के लोग चिंतित हो गए और मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिरुलडीह थाना पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। खोज अभियान के दौरान तकनीकी शाखा की सहायता ली गई और वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला की लोकेशन मुरी रेलवे स्टेशन के आसपास चिन्हित की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद उन्हें थाना लाकर आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद महिला को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

महिला के घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने सरायकेला-खरसावाँ पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट मिलाप’ का उद्देश्य लापता व्यक्तियों को खोजकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाना है। इस अभियान के तहत जिले में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा।

पुलिस का मानना है कि तकनीकी संसाधनों और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से लापता व्यक्तियों को जल्द से जल्द खोजकर उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सकता है, जिससे समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---