---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

राजनगर में भीषण सड़क हादसा: दो आयरन लदे ट्रेलरों की टक्कर, चालक की मौत

By Riya Kumari

Published :

Follow
राजनगर में भीषण सड़क हादसा: दो आयरन लदे ट्रेलरों की टक्कर, चालक की मौत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक घायल हो गया।

यह भी पढे : रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर खान सर की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘उच्चस्तरीय जांच हो’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे जमशेदपुर से चाईबासा की ओर जा रहा आयरन लदा ट्रेलर सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान ओडिशा के क्योंझर जिले के घटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनबिला गांव निवासी चक्रधर गिरी के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक घायल हो गया, जो प्राथमिक उपचार के लिए चाईबासा रवाना हो गया। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

फिलहाल मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर में रखा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---