---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: उपायुक्त और एसपी ने रवाना किए 5 जागरूकता रथ

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : राज्यभर में दिनांक 10 जून 2026 से 26 जून 2026 तक नशीले एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला समाहरणालय परिसर से जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से 05 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह भी पढ़े : सरयू राय ने लाभार्थियों के धैर्य की तारीफ की, नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया

जागरूकता रथ ऑडियो एवं वीडियो उपकरणों से सुसज्जित हैं, जो निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को नशीले एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही नशामुक्ति एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे राज्य सहित जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल एक व्यक्ति को प्रभावित करती है, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जिला उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं गणमान्यजनों को नशामुक्ति संबंधी शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), नजारत उपसमाहर्ता, गोपनीय प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---