---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

IND A vs SL A: हार के बाद वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा, खिलाड़ी को दिया धक्का

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
IND A vs SL A, भारत-A बनाम श्रीलंका

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत-A और श्रीलंका-A के बीच दांबुला में 15 जून 2026 को खेला गया मुकाबला रोमांच के साथ-साथ विवादों के कारण भी चर्चा में आ गया। मैच टाई होने के बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें श्रीलंका-A ने भारत-A को हराकर जीत दर्ज की। लेकिन मैच खत्म होने के बाद मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

यह भी पढ़े : सरायकेला-खरसावां में आदिवासी युवती से पुलिस पिटाई का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

हार के बाद भड़के वैभव सूर्यवंशी

भारत-A की हार के तुरंत बाद 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वैभव ने श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलंबागे को धक्का दे दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुपर ओवर में भारत-A की हार

मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-A ने 16 रन बनाए और भारत-A को जीत के लिए 17 रनों का लक्ष्य दिया।

भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे बल्लेबाजी के लिए उतरे। शुरुआती तीन गेंदों पर सूर्यांश केवल 3 रन ही बना सके। इसके बाद स्ट्राइक पर आए वैभव सूर्यवंशी भी आखिरी तीन गेंदों में सिर्फ एक चौका लगा पाए। श्रीलंका के तेज गेंदबाज कुगाथस मथुलन ने अंतिम गेंद पर शानदार यॉर्कर फेंकी और भारत-A की टीम 6 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सकी।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक

सुपर ओवर खत्म होते ही श्रीलंका-A की टीम जश्न मनाने लगी। इसी दौरान श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलंबागे तालियां बजाते हुए भारतीय खिलाड़ियों की ओर बढ़े और कथित तौर पर कुछ उकसाने वाली बातें कहीं। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब एक अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी भी भारतीय बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे के करीब पहुंच गया।

अपने साथी खिलाड़ी का समर्थन करने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी ने गुस्से में विशेन हलंबागे को धक्का दे दिया। इसके बाद श्रीलंका के अनुभवी विकेटकीपर निरोशन डिक्वेला बीच-बचाव के लिए आए और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया। श्रीलंका के कप्तान साहन अराच्चिगे ने भी माहौल शांत कराने की कोशिश की।

तिलक वर्मा भी अंपायर से भिड़े

मैच के दौरान एक और विवाद देखने को मिला। भारत-A के कप्तान तिलक वर्मा सुपर ओवर में अंपायर के फैसले से नाराज नजर आए। अरशद खान के ओवर की आखिरी गेंद को अंपायर ने वेस्ट हाइट नो-बॉल करार दिया था, जिस पर तिलक ने आपत्ति जताई। तिलक वर्मा काफी देर तक अंपायर से बहस करते रहे और उनकी नाराजगी सुपर ओवर की दूसरी पारी शुरू होने तक जारी रही।

VIDEO वायरल, खेल भावना पर छिड़ी बहस

मैच के बाद हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। क्रिकेट फैंस के बीच अब इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि खेल के मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा इस तरह की प्रतिक्रिया कितनी उचित है। कई लोग इसे युवावस्था का जोश बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---