---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह भी पढ़े : रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV फुटेज में कैद हुए संदिग्ध

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जून की रात लगभग 10:55 बजे वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के असलम चौक के आसपास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल संख्या JH05CP-6025 पर सवार होकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम असलम चौक पहुंची, जहां एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन साथ मौजूद सशस्त्र बल के सहयोग से उसे घेरकर पकड़ लिया गया और वाहन सहित थाना लाया गया। इसी दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चक्रधरपुर भी मौके पर पहुंचे।

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम एहतेशाम वकार, पिता आफताब आलम, निवासी पापड़ हाता, थाना-चक्रधरपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) बताया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान उसने अपने कई सहयोगियों के नाम भी बताए हैं, जिनके संबंध में आगे जांच जारी है।

इस मामले में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 69/2026, दिनांक 16 जून 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(a) एवं 21(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जब्त सामान

पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं—

  • ब्राउन शुगर की तीन छोटी पुड़िया
  • ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन
  • पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH05CP-6025

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—

  • एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, चक्रधरपुर
  • थाना प्रभारी अवधेश कुमार
  • राजकिशोर तिवारी
  • परमेश्वर उरांव
  • भारत भूषण सामद

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी द्वारा बताए गए अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट