सोशल संवाद / जमशेदपुर : NATURE और अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा ने डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज के तेजी से बदलते डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से NATURE संस्था और अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा ने टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर अपने नए और व्यापक ‘डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।

यह भी पढे : रोजो पर्व पर रामपुर में सजी छऊ नृत्य की महफिल, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन
शुभारंभ अनुग्रह नारायण संस्था के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सी एस पी सिंह, नेचर संस्था की कविता परमार और टाटा स्टील फाउंडेशन के मीणा बाघ ने किया। इस पहल का मुख्य लक्ष्य समुदाय के सदस्यों को आवश्यक डिजिटल कौशल प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और रोज़मर्रा के कार्यों (जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, ई-गवर्नेंस सेवाओं का उपयोग) के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से लड़कियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें प्रतिभागियों को स्मार्टफोन और कंप्यूटर का सुरक्षित उपयोग, इंटरनेट ब्राउज़िंग, साइबर सुरक्षा (Cyber Security), और डिजिटल भुगतान के सुरक्षित तरीकों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संरक्षक डॉ कविता परमार ने कहा: “डिजिटल साक्षरता अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आज की बुनियादी आवश्यकता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से, हम डिजिटल विभाजन (Digital Divide) को पाटना चाहते हैं और हर लड़की को सशक्त बनाना चाहते हैं ताकि वे भविष्य के अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।”प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
बुनियादी कंप्यूटर और इंटरनेट ज्ञान : डिजिटल उपकरणों को आसानी से ऑपरेट करना सीखना।
सुरक्षित ऑनलाइन अभ्यास : साइबर हमलों और धोखाधड़ी से बचने के लिए सुरक्षा उपायों की जानकारी।
सरकारी योजनाओं तक पहुँच: डिजिटल माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उठाना। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अपडेट करने एवं सुधारने, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में उम्र ठीक या चेंज करना, आदि सभी तरह की सुविधाओं को बताया गया *।
प्रमाणन (Certification): प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को संस्था द्वारा डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र सहित राजनीति विज्ञान की 100 से अधिक लड़कियों ने प्रशिक्षण लिया। जिसको टाटा स्टील फाउंडेशन की डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षक प्रीति कुमारी, रीना टुडू ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टाटा स्टील फाउंडेशन की मीना बाघ, मंजू कुमारी, नेचर संस्था की संस्कृति की सराहनीय भूमिका रही।










