---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना निंदनीय, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई: कुलवंत सिंह बंटी

By Riya Kumari

Published :

Follow
रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना निंदनीय, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई: कुलवंत सिंह बंटी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना को लेकर भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण, कायरतापूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि बीती रात दो अज्ञात युवकों द्वारा संघ कार्यालय को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जो बेहद गंभीर मामला है।

यह भी पढे : NATURE संस्था ने डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण” कार्यक्रम का शुभारंभ

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सौभाग्यवश पेट्रोल बम विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल की भारी क्षति होने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं झारखंड में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को उजागर करती हैं।

उन्होंने राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपराध और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। उनके अनुसार, अपराधियों के हौसले इतने बढ़ चुके हैं कि अब वे सामाजिक और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले संगठनों को भी निशाना बनाने का दुस्साहस कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही इस साजिश के पीछे शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

कुलवंत सिंह बंटी ने यह भी कहा कि संघ कार्यालय सहित अन्य सामाजिक संगठनों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन हिंसा और भय का कोई स्थान नहीं है। ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों से राष्ट्रवादी विचारधारा को दबाया नहीं जा सकता और समाज विरोधी ताकतों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट