---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल से जुड़े अहम मुद्दे

By Riya Kumari

Published :

Follow
ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल से जुड़े अहम मुद्दे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक मंगलवार को कोलकाता के ताज बंगाल होटल में सांसद बिद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत कर किया।

यह भी पढे : एबीआर पब्लिक स्कूल में पुस्तकालय ब्लॉक का उद्घाटन, शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प

बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े रेल संबंधी मुद्दों और समस्याओं को रखा, जिन पर रेलवे अधिकारियों ने लिखित एवं मौखिक रूप से जवाब दिया।

चक्रधरपुर रेल मंडल की समयपालन व्यवस्था पर चर्चा

सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के संचालन और समयपालन में पहले की तुलना में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी इसमें और सुधार की आवश्यकता है। इस पर महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले समय में ट्रेनों की समयबद्धता में और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

बारीगोड़ा और गोविंदपुर रेलवे ओवरब्रिज की प्रक्रिया तेज

बैठक में सांसद महतो ने बारीगोड़ा और गोविंदपुर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों परियोजनाओं के लिए निविदा जारी की जा चुकी है और 12 मई 2026 को टेंडर खोले जा चुके हैं। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

टाटानगर से ट्रेनों के स्थानांतरण की खबरों पर रेलवे का स्पष्टीकरण

सांसद महतो ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली है कि टाटानगर से खुलने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को आदित्यपुर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। इस पर रेलवे प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि टाटानगर से किसी भी ट्रेन को स्थानांतरित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है और वर्तमान में टाटानगर से संचालित सभी ट्रेनें यथावत जारी रहेंगी।

सलगाजोड़ी अंडरपास और सेकंड एंट्री ड्रॉपिंग लाइन पर अपडेट

रेल अधिकारियों ने बताया कि सलगाजोड़ी अंडरपास का निर्माण नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट पर ड्रॉपिंग लाइन की सुविधा स्टेशन अपग्रेडेशन परियोजना के तहत उपलब्ध कराई जाएगी।

मकदमपुर ROB परियोजना की DPR तैयार

टाटानगर-बादामपहाड़ रेलखंड के मकदमपुर के पास प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के संबंध में रेलवे प्रशासन ने बताया कि इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है और जल्द ही इसकी स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

टाटानगर से नई ट्रेनों की मांग, रेलवे ने बताई बाधाएं

सांसद महतो ने टाटानगर से कई नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस को टाटानगर तक विस्तार, टाटा-काटपाड़ी से तिरुपति-बेंगलुरु नई ट्रेन सेवा तथा टाटा-पटना नियमित ट्रेन शुरू करने की मांग की।

हालांकि रेलवे प्रबंधन ने बताया कि टाटानगर स्टेशन पर टर्मिनल और मेंटेनेंस सुविधाएं सीमित होने के कारण फिलहाल नई ट्रेनें शुरू करना या विस्तार देना संभव नहीं है।

हल्दीपोखर के पास बनेगा नया कोचिंग टर्मिनल

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि टाटानगर के समीप और हल्दीपोखर से पहले एक नए कोचिंग टर्मिनल के निर्माण का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। परियोजना के अंतिम स्थान सर्वेक्षण (FLS) को 15 अप्रैल 2026 को मंजूरी मिल चुकी है। टर्मिनल बनने के बाद नई ट्रेनों के संचालन और विस्तार की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

घाटशिला स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

बैठक में सांसद महतो ने गीतांजलि एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, समलेश्वरी एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग उठाई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मामला रेलवे बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में है और प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा चुका है।

टाटानगर-थावे एक्सप्रेस विस्तार और लोकल ट्रेनों की बहाली का मुद्दा

टाटानगर-थावे एक्सप्रेस को आनंद नगर होते हुए बढ़नी तक विस्तारित करने के प्रस्ताव पर रेलवे ने बताया कि यह मामला उत्तर पूर्व रेलवे के अधीन है और संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।

सांसद महतो ने कोरोना काल में बंद हुई कई लोकल ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग भी उठाई। रेलवे प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

DFC और कांड्रा-नामकुम रेललाइन पर भी हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने दानकुनी-सूरत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) परियोजना की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों को भी बड़ी राहत देगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट