सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने को महाराष्ट्र स्थित शिर्डी साईं बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़े : मुहर्रम को लेकर पश्चिमी सिंहभूम में हाई अलर्ट, डीसी-एसपी ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा
मुख्यमंत्री दंपति ने साईं बाबा के दरबार में विधिवत विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा के चरणों में माथा टेका।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के शिर्डी दौरे को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।










