Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मुहर्रम को लेकर पश्चिमी सिंहभूम में हाई अलर्ट, डीसी-एसपी ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मुहर्रम को लेकर पश्चिमी सिंहभूम में हाई अलर्ट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी 26 जून को आयोजित होने वाले मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि सभी अंचल अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अभी से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़े : साप्ताहिक जनता दरबार में गूंजी जनसमस्याओं की आवाज, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में सघन वाहन जांच अभियान संचालित करने, संवेदनशील एवं धार्मिक स्थलों का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रतिबंधित मांस के संभावित आगमन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखते हुए अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। मुहर्रम जुलूसों के निर्धारित मार्गों का ड्रोन कैमरा के माध्यम से निरीक्षण करने, मार्ग से सटे भवनों एवं आसपास के क्षेत्रों का अवलोकन करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा विभिन्न धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं समन्वय बनाए रखने को कहा गया।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि मुहर्रम पर्व के दौरान पूर्व से प्रचलित परंपराओं एवं निर्धारित मार्गों का ही पालन किया जाएगा तथा किसी भी नई परंपरा अथवा नए जुलूस मार्ग की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी जुलूसों का रूट वेरिफिकेशन समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन विभाग को आपात स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा गया। सभी जुलूस आयोजकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने जुलूस का लाइसेंस निर्धारित तिथि से कम-से-कम दो दिन पूर्व प्राप्त कर लें।

बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी तत्परता से दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator