---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

By Riya Kumari

Published :

Follow
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल एवं पतंजलि योग पीठ के संयुक्त तत्वावधान में बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत बीपीएम स्कूल परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

यह भी पढे : स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, Natural Smile Foundation का योग दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

योग शिविर में पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा विभाग के सदस्य, पतंजलि योग पीठ के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।

इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 वर्ष पूर्व योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जो अलख जगाई थी, वह आज पूरे विश्व में फैल चुकी है। योग अब केवल भारत की परंपरा नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वस्थ जीवन का आधार बन चुका है।”

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। बंटी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को निरोग, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योगाभ्यास करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक जीवन जीने के संकल्प के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलवंत सिंह बंटी, रामबाबू तिवारी, सूरज सिंह, चिंटू सिंह, मनोज श्रीवास्तव, दीपक झा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिकेत सिंह, विपिन सिंह, पप्पू सिंह, राकेश चौधरी, शशि सिंह, शशि रंजन, लक्ष्मीकांत तिवारी एवं शशांक शर्मा उपस्थित रहे। वहीं पतंजलि योग पीठ की ओर से नरेंद्र, अनीता सिन्हा, सुमन जी एवं रवि रंजन की विशेष उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी, युवा, भाजपा कार्यकर्ता एवं बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---