Dr Abhishek Child Care

स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, Natural Smile Foundation का योग दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

By Riya Kumari

Published :

Follow
स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, Natural Smile Foundation का योग दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जहां आज भी कई स्लम एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे योग जैसी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों से दूर हैं, वहीं Natural Smile Foundation ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऐसे बच्चों तक पहुंचकर उन्हें योग का महत्व समझाने और योगाभ्यास कराने का सराहनीय प्रयास किया।

यह भी पढे : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में छात्रों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

तिलका माझी ग्राउंड, NH-33 में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के संस्थापक राज गुप्ता ने किया, जबकि योग प्रशिक्षिका रिंकी जी ने बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला है। इसी संदेश को लेकर Foundation ने उन बच्चों तक योग पहुंचाने का प्रयास किया जो सामान्यतः इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने का अवसर नहीं प्राप्त कर पाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई तथा उन्हें नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में Foundation के सदस्य प्रवीण कुमार, मिथलेश, अरविंद, सौरव, विजय सोय, श्वेता, नीलम, पूजा एवं अन्य स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया तथा योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संस्थापक राज गुप्ता ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के उन बच्चों तक अवसर पहुंचाना है जो संसाधनों के अभाव में कई महत्वपूर्ण गतिविधियों से वंचित रह जाते हैं। योग हर बच्चे का अधिकार है और स्वस्थ बचपन ही बेहतर भविष्य की नींव है।” Natural Smile Foundation भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता एवं बाल विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुंच सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator