---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में बच्चों ने दिया समाज को नशा मुक्ति का महत्वपूर्ण संदेश

By Tamishree Mukherjee

Updated On:

Follow
जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में बच्चों ने दिया समाज को नशा मुक्ति

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डोरकासाई : जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में 26 जून 2026 को “अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस” के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

यह भी पढ़े : पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे आवासीय स्कूल व अस्पताल

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 12 के छात्र पंकज पूर्ति द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर की गई। इसके बाद छात्रों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से विभिन्न प्रकार के नशों और उनके दुष्परिणामों को जीवंत अभिनय के जरिए दर्शाया गया। नाटक में मुख्य भूमिका रोहन हेंब्रम, अनिमा रानी महतो, निखिल सोरेन, यशराज कुमार, विकास साहू (कक्षा 8), रोशन कुमार एवं अंकित कुमार दास (कक्षा 9) ने निभाई।

इसके अलावा कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी नाट्य कलाकारों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं तथा युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे प्रयासों से समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---