---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

कल बंद रहेंगे सभी स्‍कूल, आदेश जारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
कल बंद रहेंगे सभी स्‍कूल, आदेश जारी

Join WhatsApp

Join Now

रांची : मोहर्रम पर्व को लेकर कल यानी 27 जून2026, शनिवार को रांची जिले के सभी स्‍कूल बंद रहेंगे। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में इसका आदेश जारी कर दिया गया है। मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले जुलूस को लेकर यह निर्णय लिया गया है।शनिवार को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे।

इसके कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्णय लिया है।उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश के अनुसार रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में 27 जून, 2026 को पूर्ण अवकाश रहेगा। हालांकि, जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित की जानी है, अत्यंत आवश्यक हो तभी वे जिला शिक्षा पदाधिकारी को पूर्व सूचना देकर परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---