चोरों के आतंक से अब भगवान भी सुरक्षित नहीं, दासपाड़ा  मंदिर से अष्टधातु की राधा : कृष्ण मूर्तियां चोरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
चोरों के आतंक से अब भगवान भी सुरक्षित नहीं, दासपाड़ा  मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण मूर्तियां चोरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 दिंदली बस्ती स्थित दास पाड़ा के एक राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने मंदिर में स्थापित भगवान राधा-कृष्ण की अष्टधातु की कीमती मूर्तियां तथा पूजा में उपयोग होने वाले कई बर्तन चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह सुबह मंदिर का मुख्य द्वार खोला गया तो सब कुछ सामान्य दिखाई दिया।

यह भी पढे : जमशेदपुर में 5 जुलाई को सजेगा साहित्य का महाकुंभ, प्रसिद्ध साहित्यकार कृपाशंकर होंगे ‘राघव आलोक स्मृति सम्मान’ से सम्मानित

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

लेकिन जब पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए गर्भगृह में पहुंचे, तो वहां से भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियां गायब मिलीं। चोरी हुई मूर्तियां अष्टधातु की बनी थीं और उनकी ऊंचाई लगभग 10 इंच बताई जा रही है। चोरों ने मूर्तियों के अलावा मंदिर में रखे पूजा के बर्तन, थाली, लोटा और घंटा भी अपने साथ ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए हैं तथा प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट