---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

चक्रधरपुर मंडल : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ट्रेन की ड्रोन से निगरानी

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर मंडल : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ट्रेन की ड्रोन से निगरानी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : नक्सलियों की आर्थिक नाकेबंदी और दमन विरोधी सप्ताह को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल में ड्रोन से निगरानी हो रही है। वहीं, आरपीएफ जवान नक्सल प्रभावित रेल क्षेत्र में 24 घंटे पैदल लाइन गश्त कर रहे हैं, ताकि नक्सली आर्थिक नाकेबंदी के दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न कर सकें।

यह भी पढे : तमिलनाडु में फंसे झारखंड के मजदूरों ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार, सरकार ने तेज की पहल

आरपीएफ लाइन या स्टेशनों को नक्सलियों की हिसंक घटनाओं को रोकने की योजना से ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इससे नक्सलियों के लाइन के आसपास आने की जानकारी रेलवे और आरपीएफ को तत्काल मिल सकेगी। सूचना के अनुसार, नक्सलियों ने 26 जून से 2 जुलाई तक दमन विरोधी सप्ताह और आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की है।

आरपीएफ ने चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 25 जून की रात से ड्रोन द्वारा हवाई और पैदल निगरानी बढ़ा दी। हालांकि विरोध सप्ताह को लेकर रविवार देर शाम तक किसी रेल क्षेत्र से भी नक्सलियों द्वारा पोस्टर-बैनर लगाने की सूचना नहीं है। जानकार बताते हैं कि मंडल रेलवे में पहले जराईकेला, राजखरसावां, गुवा किरीबुरू व बिमलगढ़ नक्सल प्रभावित माना जाता था।

अगस्त 2025 में लाइन पर विस्फोट कर नक्सलियों ने मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित कर दिया था। जबकि एक रेल कर्मचारी की मौके पर मौत हुई थी। इससे दमन विरोधी सप्ताह में नक्सलियों के मूवमेंट पर ड्रोन से नजर के माध्यम नगर रखी जा रही है। ट्रेन परिचालन सामान्य रखने और रेल संपत्ति सुरक्षा में आरपीएफ को जीआरपी और स्थानीय पुलिस का भी सहयोग मिल रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---