सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : केंदुझर जिला के गुवाली पंचायत क्षेत्रो मे जिला खनिज फाउंडेशन(DMF) के राशी का हो रहा दुरूपयोग कि चर्चा इन दिनो काफी जोरशोर से हो रही है, वित्त वर्ष 2023-2024 मे गुवाली ग्राम पंचायत क्षेत्र के गुवाली चौक निकट डीएमएफ फंड से 33लाँख राशि खर्च कर पंयायत समिति जोड़ा के द्वारा ग्रामीण पार्क बनाया गया था,जो बदहाली के साथ साथ पुरी तरह झाड़ झंकार / जंगलो मे तबदील हो गई।

यह भी पढे : भरत तिवारी मुठभेड़ : थानाध्यक्ष ने एक, एसटीएफ जवान ने मारी थी चार गोली
पार्क के मुख्य गेट पर जंग लगे ताले लटक रहा जो पार्क वर्षो से बंद का संकेत दे रहा,सबसे तज्जुब तो इस बात है,कि ये ग्रामीण पार्क गुवाली पंचायत कार्यालय से कुछ ही दूरी पर है।एवं इस क्षेत्रो मे नामी गिरामी खनन कंपनियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों का आवासीय क्षेत्र भी है। लेकिन जंगल मे तबदील पार्क पर आजतक किसी की नजर क्यो नही पड़ी।
अब सवाल उठता है,कि डीएमएफ फंड के द्वारा विकास के काम के नाम पर ऐसे ही दुरूपयोग एवं बंदरबांट होता रहेगा।क्षेत्रवासियों के अनुसार डीएमएफ फंड के द्वारा विकास के नाम पर लाँखो रूपये खर्च के बहानै उपर से नीचे सभी का हिस्सा बंधा रहता है।अब देखना यह है,कि इस ग्रामीण पार्क का कब सुधार होगा।










