---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

National Doctors’ Day 2026: पूरे देश में मनाया जा रहा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

By Riya Kumari

Published :

Follow
National Doctors' Day 2026: पूरे देश में मनाया जा रहा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आज यानी 1 जुलाई को पूरे देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors’ Day 2026) मनाया जा रहा है। यह दिन डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा डॉक्टरों को सम्मानित किया जा रहा है।

यह भी पढे : रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल ट्रेलर ने बस, 6 कारों और 3 बाइकों को मारी टक्कर, दर्जनों घायल

क्यों मनाया जाता है National Doctors’ Day?

भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस महान चिकित्सक, शिक्षाविद और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Dr. Bidhan Chandra Roy) की जयंती और पुण्यतिथि (1 जुलाई) की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। भारत में इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1991 में की गई थी।

National Doctors’ Day 2026 की थीम

इस वर्ष National Doctors’ Day 2026 की थीम है:

“Behind the Mask: Who Heals the Healers?”

इस थीम का उद्देश्य डॉक्टरों के मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है। यह संदेश देती है कि दूसरों का इलाज करने वाले डॉक्टरों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य का भी उतना ही महत्व है।

डॉक्टरों की भूमिका क्यों है अहम?

डॉक्टर केवल मरीजों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने, आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान डॉक्टरों की सेवा और समर्पण को पूरे देश ने करीब से देखा था।

देशभर में हो रहे विशेष कार्यक्रम

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कई राज्यों में सम्मान समारोह, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर और चिकित्सा से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दिन लोग अपने डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मान भी देते हैं

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट