Responsive Full Width Slider

कुकू कोहली की प्रेयर मीट में भावुक हुईं अरुणा ईरानी, सौतेली बेटियां पूजा-करिश्मा बनीं सहारा

By Sanjana Das

Published :

Follow
कुकू कोहली की प्रेयर मीट में भावुक हुईं अरुणा ईरानी, सौतेली बेटियां पूजा-करिश्मा बनीं सहारा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दिवंगत फिल्ममेकर कुकू कोहली की प्रेयर मीट में उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी बेहद भावुक नजर आईं। पति को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया। इस मुश्किल वक्त में उनकी सौतेली बेटियां पूजा और करिश्मा लगातार उनके साथ खड़ी रहीं।

यह भी पढे : मुस्लिम विरोधी टिप्पणी पर झारखंड कांग्रेस की कार्रवाई, दो नेताओं को किया निलंबित

29 अगस्त को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में कुकू कोहली की प्रेयर मीट रखी गई। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी।

प्रेयर मीट के दौरान अरुणा ईरानी काफी भावुक हो गईं। इस दौरान पूजा और करिश्मा ने उन्हें संभाला और हर पल उनके साथ नजर आईं। दोनों बेटियां कुकू कोहली की पहली पत्नी रीता कोहली से हैं। अरुणा ईरानी और कुकू कोहली ने 1990 में शादी की थी।

कुकू कोहली का 25 अगस्त 2026 को 77 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।

कुकू कोहली ने ‘फूल और कांटे’, ‘सुहाग’ और ‘हकीकत’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। ‘फूल और कांटे’ से उन्होंने अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

प्रेयर मीट में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी पहुंचीं और कुकू कोहली को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट