---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Alpha Box Office Collection Day 2: दो दिनों में 37 करोड़ पार, आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ने दिखाई दमदार रफ्तार

By Riya Kumari

Published :

Follow
Alpha Box Office Collection Day 2: दो दिनों में 37 करोड़ पार, आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ने दिखाई दमदार रफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘Alpha’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करती नजर आ रही है। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके चलते इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 37 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।

यह भी पढे : Aamir Khan ने तीसरी बार बसाया घर, गौरी स्प्रैट संग शादी की पहली तस्वीर आई सामने, रीना दत्ता और किरण राव भी बने खास पल का हिस्सा

दूसरे दिन बढ़ी फिल्म की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 20 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला। भारत में भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाई है और शुरुआती दो दिनों में इसका घरेलू कलेक्शन लगातार बढ़ा है।

YRF Spy Universe की पहली महिला-प्रधान फिल्म

‘Alpha’ को YRF Spy Universe की पहली महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल, आर. माधवन और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

वीकेंड में और बढ़ सकती है कमाई

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ और वीकेंड की छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिल सकता है। यदि यही रफ्तार जारी रही तो ओपनिंग वीकेंड के अंत तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 45 करोड़ रुपये या उससे अधिक तक पहुंच सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---