सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन Anshula Kapoor जल्द ही अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले उनकी मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस खास मौके को और भी यादगार बनाने का श्रेय उनकी बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को जाता है, जिन्होंने अंशुला के लिए शानदार सरप्राइज मेहंदी सेलिब्रेशन प्लान किया।

Anshula Kapoor ने बहनों के लिए लिखा भावुक नोट
मेहंदी समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए अंशुला कपूर ने एक लंबा और भावुक नोट लिखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी मेहंदी इतनी खास और यादगार होगी। अंशुला ने कहा कि जाह्नवी और खुशी ने हर छोटी-बड़ी तैयारी बेहद प्यार से की, जिससे वह बिना किसी चिंता के इस पल का आनंद ले सकीं। उन्होंने दोनों बहनों का दिल से आभार जताते हुए कहा कि यह उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिनों में से एक बन गया।
परिवार के बीच जश्न का माहौल
मेहंदी समारोह में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक रस्में और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों ने इस प्री-वेडिंग फंक्शन को और भी खास बना दिया। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस भी कपूर परिवार के मजबूत रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
6 जुलाई को होगी शादी
रिपोर्ट्स के अनुसार, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर 6 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं और कपूर परिवार इस खास मौके को यादगार बनाने में जुटा हुआ है।










