---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Anshula Kapoor Wedding: रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधीं अंशुला कपूर, सामने आईं पहली वेडिंग फोटोज

By Riya Kumari

Published :

Follow
Anshula Kapoor Wedding: रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधीं अंशुला कपूर, सामने आईं पहली वेडिंग फोटोज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी Anshula Kapoor ने अपने लॉन्गटाइम पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है। शादी के बाद अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली आधिकारिक वेडिंग तस्वीरें साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार मौजूद रहा और कई भावुक पल देखने को मिले।

यह भी पढे : ‘Lock Upp 2’ छोड़ना चाहते हैं Ram Kapoor? Riteish Deshmukh से बोले- ‘मुझसे गलती हो गई’

पहली तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

अंशुला कपूर ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को लेकर एक भावुक संदेश भी लिखा। तस्वीरों में दोनों पारंपरिक शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आए। अंशुला ने कोरल-पीच रंग का खूबसूरत लहंगा पहना, जबकि रोहन ठक्कर शैंपेन-गोल्ड शेरवानी में नजर आए। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

जाह्नवी और खुशी कपूर ने निभाई खास रस्म

शादी की सबसे चर्चित झलकियों में से एक वह पल रहा, जब जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अपने नए “जीजू” रोहन ठक्कर को सिंदूर की रस्म निभाने में मदद की। इस खूबसूरत पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्री-वेडिंग समारोहों की कई तैयारियां भी जाह्नवी और खुशी ने मिलकर की थीं।

परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई शादी

अंशुला और रोहन की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। शादी से पहले मेहंदी, चूड़ा और कलीरे जैसी रस्में भी धूमधाम से आयोजित की गई थीं। समारोह में अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, सोनम कपूर, खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर समेत कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।

लंबे समय से रिलेशनशिप में थे अंशुला और रोहन

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वर्ष 2025 में दोनों की सगाई हुई थी और अब उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---