सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करने वालों को अब पहले की तरह लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ), रांची ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके), जमशेदपुर की क्षमता बढ़ा दी है। इसके बाद आवेदकों को पहले की तुलना में जल्दी अप्वाइंटमेंट मिल सकेगा।

यह भी पढे : बिहार जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार कम, बढ़ाने की मांग
पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र को डाकघर परिसर में ही नए स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवा काउंटरों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी गई है। तीसरे सेवा काउंटर के शुरू होने से केंद्र की रोज की अप्वाइंटमेंट क्षमता में वृद्धि हुई है। पहले यहां प्रतिदिन 90 पासपोर्ट और 10 पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी), यानी कुल 100 अपॉइंटमेंट उपलब्ध थे।










