---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

टाटानगर : तीन मंजिला मल्टी-लेवल बनेगी पार्किंग

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटानगर : तीन मंजिला मल्टी-लेवल बनेगी पार्किंग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास के तहत रेलवे तीन मंजिला मल्टी-लेवल पार्किंग बनाने की तैयारी में है, ताकि आने वाले 50 वर्षों तक यात्रियों को स्टेशन परिसर में वाहन पार्क करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इस आधुनिक पार्किंग को जाएगा। इस तरह विकसित किया जाएगा कि वाहन खड़ा करने के बाद यात्रियों को नीचे लौटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पार्किंग की प्रत्येक मंजिल को स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्री सीधे स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास कर सकेंगे।

यह भी पढे : दुर्गापूजा से पहले फ्लाईओवर पर दौड़ेंगी गाड़ियां

चक्रधरपुर रेल मंडल ने नई पार्किंग को लेकर योजना तैयार की है। मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। जानकारों अनुसार, करीब छह वर्ष पहले भी टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट की की ओर मल्टी-लेवल पार्किंग बनाने के लिए सर्वे कराया गया था, लेकिन योजना पर काम शुरू नहीं हो सका। अब स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत इसके साकार होने की संभावना बढ़ गई है।

वर्तमान में स्टेशन के बागबेड़ा गेट की ओर एक साथ लगभग 10 हजार वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, बर्मामाइंस गेट की ओर बनने वाले नए स्टेशन भवन के साथ भी पार्किंग की व्यवस्था होगी। मालूम हो कि रेलवे बोर्ड करीब 328 करोड़ रुपये की लागत से दक्षिण पूर्व रेलवे के मॉडल स्टेशन टाटानगर को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक सुविधाओं से लैस करने में जुटा है।

स्टेशन के विस्तार से बढ़ेंगी ट्रेनों और यात्रियों की संख्या

हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर स्थित टाटानगर स्टेशन से वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 70 ट्रेनों का परिचालन होता है, जिनसे 35 से 40 हजार यात्री आवागमन करते हैं। स्टेशन के विस्तार के बाद झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के लिए छह से सात नई ट्रेनें शुरू होने की संभावना है। इससे यात्रियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। ऐसे में मल्टी-लेवल पार्किंग निजी और किराये के वाहनों से आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---