---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

उपायुक्त मनीष कुमार ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा, योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के दिए निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
उपायुक्त मनीष कुमार ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा, योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पशुधन विकास कार्यक्रमों और टीकाकरण अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढे : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने दिवंगत पत्रकार मृत्युंजय सिंह के परिवार को सौंपा 1 लाख रुपये का सहयोग

बैठक में उपायुक्त ने पशुपालन विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक पशुपालक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

समीक्षा के दौरान जिले में संचालित गौशालाओं की व्यवस्था और संचालन पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने गौशालाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके बेहतर संचालन और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने जिले में चल रहे पशु टीकाकरण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पशुओं का नियमित और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पशुधन को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके और पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी तथा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और जिले में पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट