---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

परसुडीह में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

By Riya Kumari

Published :

Follow
परसुडीह में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और नशे के अवैध कारोबार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परसुडीह मंडल ने रविवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने की मांग उठाई।

यह भी पढे : करंट लगने से मृत मजदूर के परिजनों को मिला 10 लाख रुपये मुआवजा, सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने किया भुगतान

अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर जताई चिंता

भाजपा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि परसुडीह थाना क्षेत्र के कई इलाकों में अवैध महुआ शराब, गांजा, अफीम और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा चोरी, छिनतई, अड्डेबाजी और अन्य असामाजिक गतिविधियों की घटनाएं भी बढ़ने से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

विशेष अभियान चलाने की मांग

भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चोरी, छिनतई और अड्डेबाजी में शामिल असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई कर क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए।

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़े पुलिस गश्त

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि परसुडीह थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दिन और रात दोनों समय नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन जनहित से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए जल्द प्रभावी कार्रवाई करेगा।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के साथ राम सिंह मुंडा, अवधेश सिंह, कुसुम पूर्ति, विजय विश्वकर्मा, माला मुंडा, नीलू मछुआ, आलोक भास्कर, रामप्रसाद जायसवाल, गिरजा दुबे, पी.के. करवा, अशोक सिंहा, अजय सिंह, राकेश सिंह, परशुराम साव, संजीव कुमार, दुर्गा सेनापति, दीपक करवा, आरती ओझा, प्रीतम सिंह, दीपक वर्णवाल, चुनमुन दुबे, राम हेंब्रम, सुमित यादव, महेश कुमार, संतोष दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---