---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

बस स्टैंड बंदोबस्ती का फिर निकला टेंडर, 2.18 करोड़ है रेट

By Riya Kumari

Published :

Follow
बस स्टैंड बंदोबस्ती का फिर निकला टेंडर, 2.18 करोड़ है रेट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े बस स्टैंड की बंदोबस्ती का टेंडर फिर निकाला गया है। जेपी सेतु बस स्टैंड (भुइयांडीह) की बंदोबस्ती लेने वाले को दो करोड़ 18 लाख 30 हजार रुपये से बोली शुरू करनी होगी। बंदोबस्ती लेने वाले को एडवांस के रूप में 54.58 लाख जमा करने होंगे।

यह भी पढे : TSDPL कर्मियों के ग्रेड में 18,200 की बढ़ोत्तरी

18 जुलाई तक इसका निविदा प्रपत्र हासिल किया जा सकेगा। 21 जुलाई को 2 बजे तक जमा किया जा सकेगा। उसी दिन दोपहर 3 बजे जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय सभागार में इसकी बंदोबस्ती खुली बोली से होगी। इसके आवेदन पत्र की कीमत 20 हजार रुपए है, जो राशि वापस नहीं होगी।

खास बात यह है कि आठ-नौ वर्ष में सिर्फ तीन लोगों ने इसकी बंदोबस्ती हासिल की थी। इनमें से एक ने करीब डेढ़ साल, एक ने एक महीना और एक ने एक साल तक संचालित किया। पहली बार इसकी बंदोबस्ती 78 लाख में हुई थी। पहला ठेका गोल्डी तिवारी ने हासिल किया था। फिर एक माह के लिए संजय ठाकुर और उनके बाद राघवेन्द्र प्रताप झुन्ना ने संचालित किया था। लगभग 2020 से यह विभागीय स्तर पर ही संचालित किया जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट