---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव भी भाजपा के साथ मिलकर लड़ा और जिताया, अब एमसीडी में जीता रही है : सौरभ भारद्वाज

By Riya Kumari

Published :

Follow
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव भी भाजपा के साथ मिलकर लड़ा और जिताया, अब एमसीडी में जीता रही है : सौरभ भारद्वाज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी वार्ड कमेटी चुनाव में कांग्रेस पार्षदों का वोट भाजपा को मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ दिखा। बुधवार को एमसीडी वार्ड कमेटी के चुनाव थे।

यह भी पढे : 24 वर्ष बाद शहरी क्षेत्र में उषा शर्मा को भाजपा की चेयरमैन चुनकर पार्षदों ने नया इतिहास बनाया है : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

इसमें साउथ जोन में आम आदमी पार्टी के पास 10, भाजपा के पास 10 और कांग्रेस के पास 2 पार्षद थे, लेकिन जब नतीजे आए तब भाजपा को 12 वोट मिले और “आप” को 10 वोट ही मिले। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव से चर्चा करनी चाहिए। क्योंकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव भी भाजपा के साथ मिलकर लड़ा और उसे जिताया, अब एमसीडी में जीता रही है।

उधर, “आप” के वरिष्ठ नेता व एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि एमसीडी मुख्यालय में आयोजित 12 जोनों के वार्ड कमेटी चुनावों में आम आदमी पार्टी ने करोलबाग, रोहिणी ज़ोन से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं सिटी एसपी और पश्चिम ज़ोन से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।साथ ही करोलबाग ज़ोन से स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद पर राजन अरोड़ा ने निर्विरोध जीत हासिल की।

उन्होंने बताया कि रोहिणी जोन में वार्ड कमेटी अध्यक्ष पुष्पा और उपाध्यक्ष रमेश चंद बने हैं। करोल बाग जोन में वार्ड कमेटी अध्यक्ष अलका डिंगरा और उपाध्यक्ष कविता चौहान चुनी गई हैं। जबकि स्थायी समिति सदस्य राजन अरोड़ा जीते हैं। वहीं, वेस्ट जोन में वार्ड कमेटी उपाध्यक्ष डिंपल आहूजा और सिटी एसपी जोन में वार्ड कमेटी उपाध्यक्ष शमीम बानो को चुना गया।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा मेयर के गृह रोहिणी ज़ोन में “आप” ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा को करारा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने सभी विजयी साथियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह जीत जनता के विश्वास, पार्टी की एकजुटता और जनसेवा की राजनीति की जीत है आम आदमी पार्टी हमेशा दिल्लीवासियों के अधिकारों, विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

विकास टांग को लेकर अंकुश नारंग ने कहा कि विकास टांग के भाजपा में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर भाजपा खरीद-फरोख्त कर रही है तो पहले बता दे या फिर वे ईडी और सीबीआई से डरा रहे हैं। हो सकता है कि विकास टांग को भी ईडी और सीबीआई से डराया गया हो।

अंकुश नारंग ने कहा कि विकास टांग खुद को सही साबित करने के लिए कोई भी बयान दे सकते हैं। विकास टांग खुद एक दलित हैं और आम आदमी पार्टी ने एक दलित किरण बाला को चेयरमैन का उम्मीदवार बनाया है, लेकिन विकास टांग ने आज उषा शर्मा को वोट दिया जो दलित नहीं हैं।

ऐसे में विकास टांग को जवाब देना है कि क्या उन्होंने दलित समाज के साथ सही किया है? विकास टांग मुस्लिम समाज के वोट लेकर पार्षद बने और अब उस भाजपा में जाकर बैठ गए जो शुरू से मुस्लिम विरोधी पार्टी है और मुस्लिमों के खिलाफ हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है। विकास टांग को अपना जमीर देखना चाहिए, उन्होंने भाजपा के अंदर अपना जमीर बेच दिया है और अपने क्षेत्रवासियों का एक-एक वोट बेच दिया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ऋतुराज गोविंद झा, एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार, सुश्री प्रीति डोंगरा, सभी “आप” निगम पार्षद और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट