सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan ने अपनी तीसरी शादी के बाद सोशल मीडिया पर उठे ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उनकी किसी भी पत्नी ने शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदला और उनकी सभी शादियां कानून के तहत सिविल मैरिज के रूप में हुई हैं।

यह भी पढे : Lock Upp 2 में बड़ा ट्विस्ट ! Akanksha Chaudhary हुईं बाहर या पहुंचीं सीक्रेट रूम? फैंस के बीच बढ़ी उत्सुकता
“किसी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया”
Aamir Khan ने कहा कि उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, दूसरी पत्नी किरण राव और वर्तमान पत्नी गौरी स्प्रैट—तीनों ने कभी अपना धर्म नहीं बदला। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके रिश्तों में धर्म कभी मुद्दा नहीं रहा और परिवार ने हमेशा अलग-अलग आस्थाओं का सम्मान किया है।
गौरी स्प्रैट को लेकर भी दी सफाई
Aamir Khan ने यह भी बताया कि गौरी स्प्रैट ईसाई (Christian) हैं और उन्होंने शादी के बाद इस्लाम नहीं अपनाया। अभिनेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कई बातें तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।
“जिंदगी अब और भी कॉमिक होती जा रही है”
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने कहा कि समय के साथ लोगों की सोच और बहस का तरीका बदलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें सुनकर उन्हें लगता है कि “जिंदगी अब और भी कॉमिक होती जा रही है।” साथ ही उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा से विविधता और आपसी सम्मान में विश्वास रखता है।
Aamir Khan शादी के बाद बढ़ा विवाद
गौरतलब है कि हाल ही में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से शादी की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अभिनेता पर ‘लव जिहाद’ जैसे आरोप लगाए, जबकि कुछ धार्मिक संगठनों की ओर से भी आपत्ति जताई गई। इन विवादों के बीच आमिर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है और सभी आरोपों को खारिज किया है।










