Responsive Full Width Slider

मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विधायक मंगल, पार्षद ने लिया जायजा

By Riya Kumari

Published :

Follow
मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विधायक मंगल, पार्षद ने लिया जायजा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR-2026) का आज विधायक मंगल कालिंदी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढे : 25 लाख का इनामी माओवादी अजय महतो गिरफ्तार

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन, सटीक और पारदर्शी बनाना तथा आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मंगल कालिंदी,जिला परिषद् सदस्य डॉ. परितोष सिंह, रामनवमी सिंह एवं अन्य प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न केंद्रों का दौरा किया।

दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों ने केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से मुलाकात की और प्रपत्र (Enumeration Forms) वितरण, घर-घर जाकर किए जा रहे भौतिक सत्यापन तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र का कोई भी योग्य नागरिक, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहें।

इस मौके पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों व स्थानीय नागरिकों से संवाद करते कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए शुद्ध और अपडेटेड मतदाता सूची का होना अनिवार्य है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने नाम व विवरण की शुद्धता की जांच अवश्य कर लें।

निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर कई स्थानीय कार्यकर्ता और बीएलओ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट