Responsive Full Width Slider

Batwara 1947 Teaser 2: दूसरे टीज़र में सनी देओल का जबरदस्त एक्शन, 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

By Riya Kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है. जिसमें सनी देओल का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला. सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. पहले टीज़र के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा टीजर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें सनी देओल का दमदार एक्शन अवतार और दमदार डायलॉग फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहे हैं

ये भी पढे : Chabahar Port: अमेरिका की तीसरी कार्रवाई से भारत की रणनीतिक परियोजना पर दबाव, जानिए क्यों है इतना अहम

बंटवारा 1947′ के दूसरे टीजर में गूंजी सनी देओल की आवाज
मेकर्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘बंटवारा 1947’ का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर की शुरुआत आग की लपटों से होती है. चारों ओर अफरा-तफरी और एक छोटे बच्चे की चीख-पुकार सुनाई देती है. इसके बाद प्रीति जिंटा, शबाना आजमी की भी झलक देखने को मिलती है.

टीजर में आगे सनी देओल की दमदार आवाज सुनाई देती है, जो माहौल को और भी रोमांचक बना देती है. वो कहते हैं, ‘डर रहा है इंसान, मर रहा है इंसान और मैं जीते जी मरना नहीं चाहता. मैं जिंदा हूं और जिंदा होने का सबूत दूंगा. इसके बाद आगे टीजर में सनी देओल का एक्शन अवतार नजर आया. टीजर ने दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है.

लोगों ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. फैंस कमेंट सेक्शन में फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सनी पाजी छा गए, फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता.’ तीसरे ने लिखा, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर सनी पाजी.

कब रिलीज होगी बंटवारा 1947′?
‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के अलावा, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी नजर आएंगे. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. ‘बंटवारा 1947’ इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से होगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट