Responsive Full Width Slider

अरका जैन विश्वविद्यालय के 9 छात्रों का ब्लिंकिट में चयन, जमशेदपुर में मिलेगी नौकरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
अरका जैन विश्वविद्यालय के 9 छात्रों का ब्लिंकिट में चयन, जमशेदपुर में मिलेगी नौकरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय (Arka Jain University) ने एक बार फिर अपने मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड को कायम रखते हुए विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार दिलाने में सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की अग्रणी क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) ने 9 छात्रों का चयन किया है।

यह भी पढे : झारखंड का ‘मिनी लंदन’ बनेगा नया टूरिस्ट हब, 50 विक्टोरियन होमस्टे होंगे विकसित

बीबीए और एमबीए के छात्रों को मिला शानदार अवसर

चयन प्रक्रिया ऑनलाइन एचआर इंटरव्यू के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें बीबीए और एमबीए (सत्र 2026) के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। चयनित छात्रों को असिस्टेंट स्टोर मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है। कंपनी की ओर से सभी छात्रों को 4.2 लाख रुपये वार्षिक (LPA) का आकर्षक पैकेज दिया गया है।

इस प्लेसमेंट की खास बात यह है कि सभी चयनित छात्रों की पोस्टिंग जमशेदपुर में ही होगी, जिससे उन्हें अपने गृह क्षेत्र में रहकर करियर की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा।

इन छात्रों ने हासिल की सफलता

ब्लिंकिट में चयनित विद्यार्थियों में गौरव तिवारी, सैयद अमान, हर्ष कुमार शर्मा, अभिषेक प्रसाद, अमन सिंह, राजा राम किस्कू, शुभम कुमार, सैयद मोहम्मद माज़ और आर्यन कुमार यादव शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने इसे छात्रों की मेहनत, समर्पण और उद्योग-केंद्रित शिक्षा का परिणाम बताया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी बधाई

विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लिंकिट जैसी तेजी से आगे बढ़ रही कंपनी में छात्रों का चयन संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्र अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम और ऊंचा करेंगे।

वहीं, रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में ही नौकरी मिलना छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है और इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों के साथ-साथ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट टीम को भी जाता है।

उद्योग आधारित प्रशिक्षण पर विश्वविद्यालय का फोकस

अरका जैन विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराता है। विश्वविद्यालय का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग नियमित रूप से राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर छात्रों को बेहतर करियर अवसर प्रदान कर रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट