Responsive Full Width Slider

चक्रधपुर मंडल के 4 स्टेशन पर लगेगा डिस्प्ले सिस्टम

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधपुर मंडल के 4 स्टेशन पर लगेगा डिस्प्ले सिस्टम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : यात्री सुविधा में टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के चार स्टेशनों का डिस्प्ले सिस्टम बदलेगा, ताकि यात्रियों को ट्रेनों की डिजिटल रियल टाइम सूचना दी जा सके। दक्षिण पूर्व जोन के अनुसार, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशन पर तीन तरह के नए डिस्प्ले बोर्ड व यंत्र लगाए जाएंगे। हालांकि टाटानगर एवं अन्य स्टेशनों पर पहले से ट्रेन से जुड़ी जानकारी के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगे हैं।

यह भी पढे : Monsoon Session: NEET पेपर लीक पर सपा सांसदों का संसद से जंतर-मंतर मार्च

सूचना के अनुसार, रेलवे जोन ने चारो स्टेशन पर डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो करोड़ से ज्यादा का टेंडर भी निकाला है। जानकार बताते हैं कि रेलवे में वर्षों पुराने सिस्टम को बदलने के साथ नए यंत्र लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को कई तरह की सूचना मिल सके। इससे पूर्व रेलवे में कांड्रा जंक्शन पर सवा करोड़ से आधुनिक व ऑटोमेटिक सूचना प्रणाली लगाने का आदेश हुआ था।

स्टेशन के प्रवेश द्वार पर मल्टीलाइन एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, प्लेटफॉर्म पर ट्रेन और कोच डिस्प्ले बोर्ड स्थापित करने के साथ ऑटोमेटिक इंक्वायरी से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की घोषणा यंत्र लगने हैं। वहीं, आदित्यपुर स्टेशन पर करीब ढाई करोड़ से विभिन्न सिग्नल व दूरसंचार यंत्र लगाने की विभागीय प्रक्रिया जारी है। रेलवे स्टेशनों पर डिस्प्ले बोर्ड मे आये दिन होने वाली खराबी को लेकर यात्री परेशान होते हैं।

जानकारी मिल सकेगी। इसके पीछे पुराने सिस्टम को भी ही जारी रखना बताया गया है। अब रेलवे इन शिकायतों को दूर करने में जुटा है। यही कारण है कि रेलवे ने नये सिस्टम पर काम शुरू कर दिया है। नये सिस्टम के पूरी तरह से क्रियान्वयन होने से यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के साथ बर्थ और समय के बारे में सही से

किसी भी मौसम में बेहतर काम करेगा नया बोर्ड

नया डिजिटल बोर्ड किसी भी मौसम में बेहतर काम करेगा। दो रंगों में ट्रेनों का प्लेटफॉर्म, कोच पोजीशन, ट्रेन के स्टेशन पर आने का सही समय के साथ यात्रियों को आपातस्थिति में सुरक्षा अलर्ट मैसेज देगा। नया डिस्प्ले सिस्टम रेलवे के केंद्रीय सर्वर से जुड़ा होगा। ट्रेन आवागमन संबंधी सूचना स्वतः अपडेट होगी। मैनुअल फीडिंग नही होने से गलती की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट