Responsive Full Width Slider

International Chemistry Olympiad 2026: भारत ने रचा इतिहास, चारों छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल, JEE टॉपर कबीर छिल्लर भी शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
International Chemistry Olympiad 2026: भारत ने रचा इतिहास, चारों छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल, JEE टॉपर कबीर छिल्लर भी शामिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत ने 58वें इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (IChO) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम के सभी चार छात्रों ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ भारत ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया, जो इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अब तक का देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।

यह भी पढे : FIFA World Cup 2026 Prize Money: स्पेन को ₹481 करोड़, अर्जेंटीना को ₹318 करोड़

JEE Advanced AIR-2 कबीर छिल्लर ने फिर किया कमाल

गोल्ड मेडल विजेताओं में कबीर छिल्लर भी शामिल हैं, जिन्होंने इससे पहले JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल की थी। उन्होंने परीक्षा में 360 में से 329 अंक प्राप्त किए थे और JEE Main 2026 में 100 पर्सेंटाइल भी हासिल किया था। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया है।

इन चार छात्रों ने दिलाया भारत को गौरव

इस वर्ष भारत की ओर से जिन चार छात्रों ने स्वर्ण पदक जीता, उनमें शामिल हैं:

  • कबीर छिल्लर (दिल्ली)
  • देबादत्ता प्रियदर्शी (ओडिशा)
  • हर्षित सिंघल (पंजाब)
  • संदीप कुची (तेलंगाना)

चारों छात्रों के स्वर्ण पदक जीतने से भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का दम दिखाया।

उज्बेकिस्तान में हुआ आयोजन

58वां इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड 10 से 19 जुलाई 2026 के बीच ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 93 देशों के प्रतिभाशाली छात्र शामिल हुए और रसायन विज्ञान की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता देश के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और वैज्ञानिक सोच का प्रमाण है। उन्होंने सभी विजेता छात्रों और उनके शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

चारों प्रतिभागियों का गोल्ड मेडल जीतना भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे यह साबित होता है कि भारतीय छात्र विज्ञान और शोध के क्षेत्र में लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---