Dr Abhishek Child Care

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 24 तक बढ़ी

By Riya Kumari

Published :

Follow
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 24 तक बढ़ी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : हज यात्रा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अकीदतमंदों को भारतीय हज समिति ने बड़ी राहत दी है. अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई की रात 11:59 बजे तक कर दी गयी है. हज समिति ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी परिस्थिति में तिथि नहीं बढ़ायी जायेगी. धातकीडीह मदरसा फैजुल उलूम हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर हाजी युसूफ ने बताया कि यह निर्णय विभिन्न राज्यों की हज कमिटियों, अंडर-कोटा राज्यों और उन आवेदकों के अनुरोध पर लिया गया है,

यह भी पढे : टाटा स्टील में बोनस समझौता अगस्त में, वार्ता का भेजा प्रस्ताव

जिनके पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है. सर्कुलर के मुताबिक राज्य हज कमेटियों को 25 जुलाई तक आवेदनों की जांच और कवर जनरेशन का काम पूरा करना होगा. प्रोविजनल रूप से चयनित सभी जायरीन को 10 अगस्त तक अग्रिम हज राशि के रूप में 1,52,300 रुपये जमा कराने होंगे.

30 जुलाई को निकलेगी डिजिटल कुर्राह :

हज यात्रियों के चयन के लिए डिजिटल रैंडम सेलेक्शन यानी ‘ऑनलाइन कुर्राह’ 30 जुलाई को सुबह 11 बजे होगी. मुंबई के हज हाउस में आयोजित इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण आधिकारिक वेबसाइट पर किया जायेगा. चयनित और प्रतीक्षा सूची वाले आवेदकों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी तथा एसएमएस से भी दी जायेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator