सोशल संवाद /जमशेदपुर : गोविंदपुर में इन दिनों गौ तस्करी का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। इससे गौपालको में हड़कंप मचा हुआ है। गोविंदपुर स्टेट बैंक के पास गुरुवार देर रात बोलोरो गाड़ी लगाकर गौ तस्कर गाय को जबरन गाड़ी में घुसाकर चलते बने। घटना की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें देखा जा सकता है कि रात 1:00 बजे बोलेरो गाड़ी एसबीआई के पास रूकती है। उसमें से तीन चार व्यक्ति रस्सी डंडा लेकर बाहर आते हैं और खड़ी गाय को जबरन ठेल करके गाय को लेकर चले जाते हैं। घटना की वीडियो पूरी तरह वायरल हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद गौपालको में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक गाय कम से कम 25000 से 50,000 या उससे ज्यादा तक की होती है। इनकी पशु चोरी होना से हजारों रुपए के नुकसान झेलना पड़ रहा है।
थीम पार्क एवं नया रोड से ज्यादा हो रही गाय चोरी

यह भी पढ़े : झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी
स्थानीय एवं गौपालको ने बताया कि उनकी कई गायों की चोरी हुई है। गाय चरने जाती है। इस पर गौ तस्कर पैनी निगाह रहती है। समय देखते हुए गाड़ी में गाय लोड कर निकल जाते हैं। इससे गौ पालकों को हजारों से लाखों रुपए तक की क्षति हो जाती है। थीम पार्क एवं नया रोड से गाय की चोरी होती है।
प्रशासन को बढ़ानी होगी गस्त
उत्तरी छोटा गोविंदपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अंजय सिंह ने बताया कि पहले भी कई गायों की चोरी हुई है। इसे गौपालको काफी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि टेल्को से सटे बस्तियों में इसके तस्कर हो सकते हैं। प्रशासन कार्रवाई करें रात्रि गस्ती बढ़ाएं।









