सोशल संवाद/डेस्क : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए PF अकाउंट होल्डर्स के खातों में 8.25% की दर से ब्याज डालना शुरू कर दिया है। कई सब्सक्राइबर्स को ब्याज का पैसा क्रेडिट होने के SMS मैसेज भी मिलने लगे हैं। हालांकि, अगर आपको अभी तक EPFO से कोई मैसेज नहीं मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ब्याज क्रेडिट करने का प्रोसेस चालू है।

यह भी पढे : नासिक में बाढ़ जैसे हालात, गोदावरी नदी खतरे के निशान के पार, रामकुंड के मंदिर जलमग्न
हालांकि SMS का इंतजार करने के बजाय, आप कई ऑफिशियल तरीकों से अपना PF बैलेंस चेक करके यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि ब्याज आया है या नहीं। आप 4 आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आपका PF ब्याज जमा हुआ है या नहीं।
EPFO ने हाल ही में PF का पैस निकालने को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत अब कोई भी EPFO मेंबर अपने PF अकाउंट से पूरा पैसा आंशिक निकासी के रूप में नहीं निकाल सकेगा। अब ग्राहकों को अपने पीएफ अकाउंट में कुल ‘एलिजिबल मेंबर बैलेंस’ का कम से कम 25% हिस्सा PF अकाउंट में रखना होगा।
इसे एक सीधे उदाहरण से समझा जा सकता है। अगर किसी कर्मचारी के पीएफ खाते में कुल एलिजिबल मेंबर बैलेंस 1 लाख रुपए हैं, तो नए नियम के मुताबिक 25 हजार (25%) को खाते में ही छोड़ना अनिवार्य होगा। इस राशि को निकालने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद जो शेष 75 हजार (75%) बचेंगे, उसे ही निकाल सकेंगे।









