सोशल संवाद / डेस्क : लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसे नए फीचर की तैयारी कर रही है, जिससे यूजर्स WhatsApp Status पोस्ट करने के बाद भी उसका Caption बदल सकेंगे। इस फीचर के आने के बाद छोटी गलती या टाइपिंग मिस्टेक सुधारने के लिए Status को डिलीट करके दोबारा पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढे : USB 2.0 और USB 3.0 में क्या है फर्क? खरीदने से पहले जरूर जानें, वरना हो सकता है नुकसान
WhatsApp Status Caption Edit फीचर कैसे करेगा काम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सप्प इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसके तहत यूजर्स फोटो या वीडियो Status पोस्ट करने के बाद उसमें लिखे Caption को एडिट कर पाएंगे। अभी अगर Status में कोई गलती हो जाती है तो उसे हटाकर दोबारा अपलोड करना पड़ता है। नया अपडेट इस परेशानी को खत्म कर सकता है।
मिलेगा 15 मिनट का समय
जानकारी के अनुसार, WhatsApp Status Caption को एडिट करने के लिए यूजर्स को सीमित समय मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पोस्ट करने के बाद करीब 15 मिनट तक Caption में बदलाव किया जा सकेगा। इसके बाद Caption को बदलने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
अभी टेस्टिंग फेज में है फीचर
फिलहाल यह फीचर WhatsApp के बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है और सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। कंपनी ने अभी तक इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे Android और अन्य प्लेटफॉर्म पर रोलआउट किया जा सकता है।
WhatsApp Status को मिल रहे हैं कई नए अपडेट
WhatsApp हाल के समय में Status फीचर को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव कर चुका है। इसमें म्यूजिक, फोटो लेआउट, स्टिकर और अन्य क्रिएटिव फीचर्स भी शामिल हैं, जिससे यूजर्स अपने Status को ज्यादा आकर्षक बना सकें।
यूजर्स को होगा फायदा
नए Caption Edit फीचर से खासकर उन लोगों को राहत मिलेगी जो रोजाना WhatsApp Status पर फोटो, वीडियो या जरूरी अपडेट शेयर करते हैं। टाइपिंग की गलती, गलत जानकारी या Caption में बदलाव अब आसानी से किया जा सकेगा।









