Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ प्रसाद वितरण

By Riya Kumari

Published :

Follow
अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ प्रसाद वितरण
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का सातवां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ साक्षी शनि मंदिर परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद भोग एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढे : Jharkhand में ₹1 प्रीमियम पर फसल बीमा, जानें बिरसा योजना की पूरी डिटेल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल का जन्मदिन भी गरीब बच्चों के साथ सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। बच्चों को मिठाई और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं।

इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष चंचल भाटिया, प्रदेश सचिव रितेश अग्रवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला महामंत्री महेंद्र श्याम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारियों ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने कहा कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन विशेष रूप से छोटे व्यापारियों, महिला उद्यमियों और युवा कारोबारियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर व्यापारिक हितों की रक्षा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator