Responsive Full Width Slider

जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर : जोबा माझी

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर : जोबा माझी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : कोल्हान वन प्रमंडल के तत्वावधान में रविवार को गोइलकेरा के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में 77वें वन महोत्सव का आयोजन उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि मनोहरपुर विधायक जगत माझी शामिल हुए। इस अवसर पर कोल्हान वन प्रमंडल पदाधिकारी कुलदीप मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : विकास विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन छात्र हुए पुरस्कृत

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं के पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं स्वागत गीत से हुई। इसके बाद सांसद, विधायक और अन्य अतिथियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लाभुक ग्रामीणों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

सांसद जोबा माझी ने कहा कि जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र के कारण पर्यावरण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से घर, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करने का आह्वान किया।

विधायक जगत माझी ने कहा कि वन केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। वन हमें स्वच्छ हवा, जल, औषधियां और जैव विविधता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प ले, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से वनों को आग, अवैध कटाई और अतिक्रमण से बचाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

कोल्हान वन प्रमंडल पदाधिकारी कुलदीप मीणा ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधरोपण को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सफल होगा, जब पौधों की नियमित देखभाल भी की जाएगी।

कार्यक्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी रामनंदन राम ने स्वागत भाषण दिया, जबकि वनरक्षी शिव कुमार महतो ने मंच संचालन किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रखंड प्रमुख निरूमणी कोड़ाह, जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, शिव रतन नायक, झामुमो नेता अकबर खान, सेवानिवृत्त रेंजर परमानंद रजक, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---