Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गोविंदपुर में काली पूजा तक कब्जा नहीं हटाने की मांग

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
गोविंदपुर में काली पूजा तक कब्जा नहीं हटाने की मांग
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग बारीगोड़ा और गोविंदपुर में फ्लाईओवर बनाने के लिए क्रॉसिंग के पास अवैध कब्जा हटाने की नोटिस देने में जुटा है।
दूसरी ओर, सामाजिक सेवा संघ के सदस्यों ने सोमवार को टाटानगर के रेलवे एरिया मैनेजर को गोविंदपुर क्षेत्र में काली पूजा तक अतिक्रमण नहीं हटाने की मांग पर ज्ञापन सौंपा। राजेश सामंत ने कहा कि रेलवे जमीन खाली करने को सभी तैयार हैं, लेकिन पूजा को देखते हुए समय दिया जाए।

यह भी पढ़े :LIC में हिस्सेदारी बेच रही सरकार, शेयर में 6% की गिरावट; रिटेल निवेशकों को मिलेगा 10% तक का डिस्काउंट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उन्होंने बताया कि गोविंदपुर थाना के बगल में रेलवे की जमीन पर करीब 40 वर्षों से आदिवासी मूलवासी घर बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं।
फ्लाईओवर के कारण रेलवे ने बस्ती खाली करने का नोटिस दिया है। बरसात खत्म होने और काली पूजा तक घर खाली नहीं कराया जाए।
राजू सामंत ने बताया कि रेलवे एरिया मैनेजर ने आग्रह स्वीकार कर काली पूजा तक घर खाली नहीं कराने का आश्वासन दिया है। एआरएम से झारखंड आंदोलनकारी राजकुमार सिंह, छोटे सरदार, शिवलाल लोहरा, जितेंद्र ठाकुर, रोहित ओझा व अन्य शामिल थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator