Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

JPSC जांच में CID का धनबाद में बड़ा एक्शन, कोचिंग संचालकों और कई ठिकानों पर छापेमारी

By Sanjana Das

Published :

Follow
JPSC जांच में CID का धनबाद में बड़ा एक्शन, कोचिंग संचालकों और कई ठिकानों पर छापेमारी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी और OMR शीट में हेराफेरी के मामले की जांच अब धनबाद तक पहुंच गई है। सोमवार को सीआईडी (CID) की टीम ने जिले के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी कर जांच को और तेज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में दिनभर इसी की चर्चा होती रही।

यह भी पढे : जमशेदपुर में 7 अगस्त से शुरू होगा ’10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

जानकारी के अनुसार, सीआईडी की टीम ने सरायढेला थाना क्षेत्र समेत कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। जांच एजेंसी की नजर उन लोगों पर है, जिन पर परीक्षा में कथित तौर पर सेटिंग कराने, अभ्यर्थियों से संपर्क रखने या पूरे नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने शहर के कुछ प्रमुख प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थानों के संचालकों के घरों और कार्यालयों की भी तलाशी ली। इस दौरान परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जांच के दायरे में लिए गए हैं।

छापेमारी के दौरान कुछ लोगों से बंद कमरे में लंबी पूछताछ भी की गई। हालांकि, पूछताछ में क्या जानकारी सामने आई है, इस पर अभी तक सीआईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच पिछले कुछ समय से लगातार चल रही है। इसी सिलसिले में सीआईडी राज्य के अलग-अलग जिलों में संदिग्ध लोगों और ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। धनबाद में हुई यह कार्रवाई भी उसी जांच का हिस्सा मानी जा रही है।

फिलहाल छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ और किन लोगों पर आगे कार्रवाई होगी, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। हालांकि, जांच एजेंसी की इस कार्रवाई के बाद यह साफ है कि JPSC मामले में जांच अब और व्यापक होती जा रही है।

शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं, छात्र और अभ्यर्थी भी इस जांच से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator