Responsive Full Width Slider

Dhanush ने अपने स्कूल को दिया खास तोहफा, तीन मंजिला इमारत का किया निर्माण

By Riya Kumari

Published :

Follow
Dhanush ने अपने स्कूल को दिया खास तोहफा, तीन मंजिला इमारत का किया निर्माण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता Dhanush ने अपने पुराने स्कूल के लिए बड़ा योगदान दिया है। अभिनेता ने चेन्नई स्थित अपने स्कूल Thai Sathya Matriculation Higher Secondary School के लिए एक नई तीन मंजिला इमारत का निर्माण करवाया है। उन्होंने इस इमारत को स्कूल को समर्पित किया और छात्रों के साथ अपना अनुभव भी साझा किया।

यह भी पढे : चतरा मॉब लिंचिंग मामला: 11 आरोपी जेल भेजे गए, 200 लोगों पर FIR; मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन

पुराने स्कूल पहुंचे Dhanush

Dhanush अपने उस स्कूल में पहुंचे, जहां उन्होंने बचपन में पढ़ाई की थी। इस मौके पर उन्होंने अपने पुराने शिक्षकों और सहपाठियों से मुलाकात की। स्कूल परिसर में नई अकादमिक इमारत के उद्घाटन के दौरान अभिनेता काफी भावुक नजर आए।

छात्रों को शिक्षा और भाषा का महत्व बताया

कार्यक्रम के दौरान धनुष ने छात्रों को शिक्षा के महत्व के साथ अपनी मातृभाषा और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी भाषा पढ़ने और लिखने पर गर्व होना चाहिए। उनके इस संदेश की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई।

स्कूल के विकास में आगे भी सहयोग का वादा

Dhanush ने अपने स्कूल के लिए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की बात कही। उनका यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और अपने संस्थान के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है।

Dhanush के इस कार्य की फैंस और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने सराहना की है। अभिनेता का यह प्रयास दिखाता है कि सफलता हासिल करने के बाद भी वह अपनी जड़ों और अपने पुराने संस्थान को नहीं भूले हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---