Responsive Full Width Slider

Alliance Winner: मिनी माथुर बनीं पहले सीजन की विजेता, अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर जीते ₹50 लाख

By Riya Kumari

Published :

Follow
Alliance Winner: मिनी माथुर बनीं पहले सीजन की विजेता, अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर जीते ₹50 लाख

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Alliance Winner 2026: अभिनेता कुणाल खेमू के रियलिटी शो Alliance को अपना पहला विजेता मिल गया है। टीवी होस्ट और अभिनेत्री मिनी माथुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को पीछे छोड़ ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के साथ उन्हें ₹50 लाख की प्राइज मनी भी मिली।

यह भी पढे : Bigg Boss OTT 2 फेम Jiya Shankar ने की सगाई, करण धनक के साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

रोमांचक फिनाले में मिनी माथुर की जीत

ग्रैंड फिनाले में अली गोनी, रूही दोसानी और मिनी माथुर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। फाइनल टास्क में प्रतिभागियों को कई चुनौतियां पार कर वॉल्ट खोलने के लिए कोड हासिल करना था। मिनी ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन कोड जुटाए और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। अली गोनी पहले रनर-अप रहे, जबकि रूही दोसानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जीत के बाद भावुक हुईं मिनी माथुर

ट्रॉफी जीतने के बाद मिनी माथुर ने कहा कि यह उनके जीवन का पहला रियलिटी शो था और इस जीत का अनुभव उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह सफलता दूसरी महिलाओं को भी अपने सपनों को पूरा करने और खुद पर विश्वास रखने की प्रेरणा देगी।

छह सप्ताह तक चला रोमांचक सफर

Alliance का पहला सीजन करीब छह सप्ताह तक चला। शो में कई चर्चित सितारों ने हिस्सा लिया और हर हफ्ते रणनीति, टास्क और गठबंधन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस शो के जरिए अभिनेता कुणाल खेमू ने बतौर होस्ट अपना रियलिटी शो डेब्यू भी किया।

सोशल मीडिया पर मिली बधाइयां

मिनी माथुर की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों ने उनकी जीत को शानदार बताते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं, शो के फिनाले और विजेता को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा देखने को मिली।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट