Responsive Full Width Slider

WhatsApp ला रहा है Age Verification फीचर, जानिए क्यों पूछी जा रही है आपकी उम्र

By Riya Kumari

Published :

Follow
WhatsApp ला रहा है Age Verification फीचर, जानिए क्यों पूछी जा रही है आपकी उम्र

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : WhatsApp Age Verification: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp भारत में एक नए Age Verification (उम्र सत्यापन) फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। कुछ यूजर्स को ऐप में अपनी Date of Birth (DOB) दर्ज करने का विकल्प दिखाई देने लगा है। हालांकि, फिलहाल यह फीचर केवल परीक्षण (Pilot) के तौर पर उपलब्ध है और इसे भरना अनिवार्य नहीं है।

यह भी पढे : WhatsApp Account Locked: Meta ने कई अकाउंट किए रिव्यू, 24 घंटे तक बंद रहा एक्सेस; जानें क्या है वजह

क्यों ला रहा है WhatsApp यह फीचर?

WhatsApp यह फीचर भारत के Digital Personal Data Protection (DPDP) Act का पालन करने की तैयारी के तहत टेस्ट कर रहा है। यह कानून बच्चों के डेटा की सुरक्षा को लेकर नए नियम लागू करेगा, जिसके बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को नाबालिग यूजर्स की पहचान और अभिभावकों की सहमति सुनिश्चित करनी होगी।

क्या होगी Age Verification की प्रक्रिया?

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूजर्स से उनकी जन्मतिथि पूछी जा रही है। यदि किसी यूजर की उम्र 18 वर्ष से कम पाई जाती है, तो भविष्य में प्लेटफॉर्म को उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक की सत्यापित सहमति (Verifiable Parental Consent) लेनी पड़ सकती है।

क्या आपकी जानकारी सुरक्षित रहेगी?

Meta का कहना है कि Age Verification के दौरान यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कंपनी के मुताबिक, उम्र संबंधी जानकारी दूसरे यूजर्स के साथ साझा नहीं की जाएगी और इस फीचर का उद्देश्य केवल नियामकीय नियमों का पालन करना है।

फिलहाल सभी यूजर्स के लिए नहीं

यह फीचर अभी सीमित यूजर्स के बीच टेस्ट किया जा रहा है। WhatsApp ने स्पष्ट किया है कि यह एक वैकल्पिक (Optional) पायलट है और भविष्य में परीक्षण के नतीजों के आधार पर इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट